फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anamika and Nidhi won silver at the state-level competition.

Kaithal News: अनामिका और निधि ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीता रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Anamika and Nidhi won silver at the state-level competition.
एथलेटिक कोच सतनाम सिंह के साथ एक विजेता खिलाड़ी। विज्ञ​प्ति
गुहला चीका। चीका खेल नर्सरी की खिलाड़ी अनामिका व निधि ने भिवानी में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर गुहला चीका का नाम रोशन किया है। एथलेटिक कोच डॉ. सतनाम सिंह ने बताया कि बिछियां गांव की अनामिका ने 100 मीटर रेस में रजत पदक और गांव हरिगढ़ किंगन की निधि ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आदेश अनुसार हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 18 से 21 अगस्त तक भिवानी में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस सफलता ने गुहला चीका के खिलाड़ियों में एक नया जोश भर दिया है। संवाद
विज्ञापन

एथलेटिक कोच सतनाम सिंह के साथ एक विजेता खिलाड़ी। विज्ञप्ति

एथलेटिक कोच सतनाम सिंह के साथ एक विजेता खिलाड़ी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed