फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Amrit Sarovar is the foundation of water conservation and rural development: Satpal

अमृत सरोवर जल संरक्षण और ग्रामीण विकास की नींव : सतपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar is the foundation of water conservation and rural development: Satpal
कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से अंबाला के नारायणगढ़ से प्रदेशभर में विकसित 325 अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया गया। इसमें जिले के 9 अमृत सरोवर भी शामिल रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में पूंडरी, गुहला और कलायत में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूंडरी में विधायक सतपाल जांबा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और उनके विधानसभा में आने वाले दो अमृत सरोवरों का लोकार्पण किया। उनके साथ पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट अशोक सिरसी, जिला परिषद चेयरमैन कर्मवीर कौल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में सात महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। इनमें अमृत सरोवरों का लोकार्पण भी शामिल है। अमृत सरोवर जल संरक्षण और ग्रामीण विकास की मजबूत नींव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैथल में लगभग सात करोड़ लाख रुपये की लागत से 9 अमृत सरोवरों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण किया गया है। इन सरोवरों के विकसित होने से वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, भूजल स्तर में सुधार होगा।

उन्होंने बताया कि ढांड ब्लॉक के बेगपुर गांव में रसूलपुर रोड स्थित अमृत सरोवर, गुहला ब्लॉक के चानचक गांव में मारकंडा नदी के निकट और हेमू माजरा गांव में मंदिर के समीप स्थित अमृत सरोवर, कलायत ब्लॉक के बालू गांव में रापड़िया पत्ती स्थित अमृत सरोवर, मटौर गांव में बाजीगर सरोवर एवं मार्कण्डेश्वर तीर्थ अमृत सरोवर, पूंडरी ब्लॉक के फतेहपुर गांव में हनुमान मंदिर के समीप स्थित अमृत सरोवर और राजौंद ब्लॉक के गुलियाना गांव में अमृत सरोवर व सौंगल गांव में दादा खेड़ा अमृत सरोवर का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन अशोक सिरसी व अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed