फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ambala bypass expected to be fourlane from Titaram turn

Kaithal News: तितरम मोड़ से अंबाला बाईपास को फोरलेन होने की आस

Thu, 23 Mar 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 23 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ambala bypass expected to be fourlane from Titaram turn
कैथल। तितरम मोड़ से लेकर अंबाला बाईपास तक सड़क के फोरलेन बनने की आस जगी है। विधायक लीला राम की ओर से विधानसभा में लगाए गए सवाल पर बुधवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क का सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे में जगह मिली तो निश्चित तौर पर इसे फोरलेन बनवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व में शहर के बाहर से गुजर रहे एवं वर्तमान में शहर के अंदर आ गई इस सड़क का यह टुकड़ा पहले राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा था। इसके बाद नया बाईपास बन गया। इससे इस सड़क से राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा छिन गया। सड़क का तितरम मोड से जींद रोड बाईपास चौक तक का हिस्सा काफी खराब है। इसके बाद अंबाला रोड तक सड़क की हालत अधिकतर जगह ठीक है, लेकिन विधायक लीला राम ने इस सड़क को फोर लेन बनाए जाने की मांग रखी थी। उपमुख्यमंत्री ने विधायक के सवाल पर कहा है कि सर्वे ठीक मिलता है तो सड़क को फोरलेन बना दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस सड़क से रोजाना चंडीगढ़, हांसी, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, असंध, नरवाना की तरफ से सैंकड़ों रोडवेज, निजी बसें व अन्य वाहन आते जाते हैं। शहर का सबसे मुख्य व्यस्त मार्ग है। चौड़ाई कम होने के कारण कई बार वाहन भिड़ जाते हैं। दिन में कई बार सड़क पर करनाल रोड, ढांड रोड, बस स्टैंड के नजदीक, छोटू राम चौक पर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसी मार्ग पर लगभग सात साल पहले अनाज मंडी बनाई गई थी। अनाज मंडी में धान व गेहूं किसान लेकर आते हैं। जब फसलों का सीजन शुरू हो जाता है। उस समय इस सड़क पर कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जाम लगने के कारण लंबे रूटों पर जाने वाली बसों को वाया नेशनल हाईवे 152 से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार घंटों तक यात्री जाम में फंसे रहते हैं।


तब नहीं लगेगा जाम

राहगीर संदीप, मनोज, सरुपा, संदीप, मनजीत ने बताया कि अगर सड़क फोरलेन बन जाती है तो जाम की समस्या नहीं रहेगी। शहर को एक फोरलेन बाईपास मिल जाएगा। इस सड़क को फोरलेन करने की बहुत जरूरत है। सरकार को यह सड़क फोरलेन बनानी चाहिए। यह फोरलेन पिहोवा जाने का छोटा रास्ता भी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed