{"_id":"68acbb7e5110740835087f60","slug":"aman-selected-in-state-level-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-723715-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अमन का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अमन का चयन
Tue, 26 Aug 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। आदर्श स्कूल जाखौली के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। तैराकी में अमन ने 100 मीटर फ्री स्टाइल व 50 मीटर बैक स्ट्रोक दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
लक्ष्य जाखौली ने ताइक्वांडो में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं सौरभ जाखौली ने अंडर-17 वर्ग में द्वितीय स्थान पाकर विद्यालय की शान बढ़ाई। सिमरन माजरा ने जूडो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर साबित किया कि मेहनत और आत्मविश्वास से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है।
प्राचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये नन्हें सितारे न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव हैं। खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और जीत की ललक जगाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में प्रदेश व देश का नाम भी रोशन करेंगे। संवाद