{"_id":"691cb779380ef527db0149c0","slug":"aman-got-gold-medal-in-wrestling-kaithal-news-c-245-1-kht1007-140881-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुश्ती में अमन को मिला स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुश्ती में अमन को मिला स्वर्ण पदक
Tue, 18 Nov 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
18 ढांड 02 स्वर्ण पदक हासिल करते हुए अमन।
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर पदक हासिल किए हैं।
55 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत (बीएससी प्रथम वर्ष) ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अमन (बीएससी तृतीय वर्ष) ने 92 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। प्राचार्य ने कहा कि ये उपलब्धियाँ खिलाड़ियों की लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम हैं।
महाविद्यालय प्रबंधन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएँ उपलब्ध करवाता है। पदक जीतकर लौटे विनीत और अमन का कॉलेज पहुँचने पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ ने स्वागत किया। प्रबंधन समिति के प्रधान चौधरी तेजवीर सिंह ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा।