{"_id":"69c199c9c45cddb38403d2d4","slug":"alumni-share-their-experiences-kaithal-news-c-18-1-knl1004-871278-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव
Tue, 24 Mar 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। बाबू अनंतराम जनता महाविद्यालय, कौल में प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल की अध्यक्षता में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की पंजीकृत ‘अनन्त एल्यूमिनी एसोसिएशन’ के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पुरानी यादों को ताजा करने के साथ अनुभव साझा किए।
समारोह में वर्ष 1973 के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र एवं गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार के पूर्व कार्यवाहक कुलपति डॉ. एम.एस. तुरान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी डॉ. उषा तुरान भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला और पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने इसे यादगार बना दिया।
प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने अपने संबोधन में महाविद्यालय के गौरवशाली अतीत, सशक्त वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व छात्रों से संस्थान के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डॉ. एम.एस. तुरान ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए पुराने दिनों को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर पूर्व छात्र मुकेश कुमार, नरेंद्र, सुधीर डांडा, नरसी, राजबीर, अमित कुमार, रामपाल जांगड़ा व सुरेश यूनिसपुर सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे और कॉलेज से जुड़े अनुभव साझा किए।