{"_id":"6ac53e9539152f45dc087352","slug":"allegations-of-staff-absenteeism-at-the-municipal-office-councilors-demand-an-inquiry-by-the-dc-kaithal-news-c-245-1-kht1014-156182-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारियों की गैरहाजिरी के आरोप, पार्षदों ने डीसी से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नगर पालिका कार्यालय में कर्मचारियों की गैरहाजिरी के आरोप, पार्षदों ने डीसी से जांच की मांग
विज्ञापन
कलायत नगर पालिका कार्यालय भवन। संवाद
कलायत। सेवा संकल्प अभियान के बीच कलायत नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मौजूदगी के लिए सवाल उठे हैं। पार्षदों, नागरिकों और समाजसेवी संगठनों ने कुछ कर्मचारियों के ड्यूटी से नदारद रहने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त अपराजिता से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को यह मुद्दा दिनभर चर्चा में रहा। पार्षद प्रदीप राणा, प्रीत जगदेव सहित अन्य पार्षदों और समाजसेवी योगेश राणा ने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी लागू करने और मूवमेंट बुक की नियमित जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि लोग अपने जरूरी कार्यों के लिए नगर पालिका कार्यालय पहुंचते हैं लेकिन संबंधित अधिकारी या कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।
अतिरिक्त प्रभार वाले कर्मचारियों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग
पार्षदों और नागरिकों ने कहा कि कुछ कर्मचारियों के पास अतिरिक्त प्रभार भी हैं। ऐसे कर्मचारियों के कार्यालय में उपलब्ध रहने के दिन और समय स्पष्ट किए जाएं और इसकी जानकारी नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए। यदि कोई कर्मचारी किसी जरूरी कार्य से कार्यालय से बाहर जाता है तो इसकी भी निर्धारित व्यवस्था होनी चाहिए। पार्षद प्रदीप राणा ने कहा कि सात अक्तूबर को पुलिस लाइन मैदान में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में नगर पालिका से जुड़ी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
शिकायत पर औचक निरीक्षण होगा : एसडीएम
एसडीएम अजय हुड्डा ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए प्रशासन गंभीर है। नगर पालिका कार्यालय से संबंधित शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और किसी भी समय औचक निरीक्षण किया जा सकता है। आमजन को किसी स्तर पर परेशानी नहीं होने दी जाएगी।