{"_id":"641b4b54ff067d0aa90c26d4","slug":"allegations-of-harassment-case-against-six-in-laws-kaithal-news-c-18-1-67953-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: उत्पीड़न का आरोप, ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: उत्पीड़न का आरोप, ससुराल पक्ष के छह लोगों पर केस
Thu, 23 Mar 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने एक महिला को प्रताड़ित करने और 14 लाख रुपये चुराने के आरोप में ससुराल पक्ष के छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में चीका की कीर्ति रानी ने बताया कि उसकी शादी सात अगस्त 2014 को चीका के दीपक के साथ रीति रिवाज अनुसार हुई थी। उसने बताया कि उसका भाई सचिन कनाडा में रहता है।
कीर्ति रानी ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उस पर दबाव बनाया कि वह उसके भाई को बोलकर उनके परिवार का वीजा कनाडा में लगवा दें। वह और उसका पति दीपक भी कनाडा में सेटल हो जाओ। वह उसके पति को बार-बार विदेश जाने के लिए दबाव बनाते थे। उसने तथा उसके पति ने विदेश जाने के लिए लाखों रुपये बैंक में जमा करवाए, लेकिन 24 फरवरी 2023 को अचानक हार्ट अटैक के चलते उसके पति की मौत हो गई। इसके बाद सुरेंद्र कौर, हरिंदर पाल कालड़ा, उषा रानी, हिमांशु कालरा, रिंपी और मोना उसके घर में आकर उसकी अलमारी में रखे आभूषण और 14 लाख 66 हजार रुपये की नकदी , एफडी उसका उसके पति और उसकी बेटी का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज चुराकर ले गए। चीका थाना के एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर पर ससुराल पक्ष के छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।