{"_id":"64a08d373525c89c2d02895d","slug":"allegations-of-fraud-in-the-name-of-sending-abroad-case-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-1268-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, केस
Sun, 02 Jul 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
कैथल। आरोपी ने युवक को वर्क वीजा की बजाय टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेज दिया औरफीस वर्क वीजा के अनुसार ले ली। गैरकानूनी तरीके से विदेश जाने के कारण युवक को वहां पुलिस ने पकड़ लिया और वापस घर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
हिंद सिनेमा के पास रहने वाली रजिया ने सिटी थाना में शिकायत दी कि उसका लड़का इरफान बेरोजगार है। कलाल माजरी जिला अंबाला निवासी गौरव राणा युवकों को विदेश में भेजने का काम करता है। उन्होंने इरफान को मलेशिया भेजने के लिए एक लाख 80 हजार रुपये में आरोपी से बातचीत की। आरोपी अक्टूबर 2022 में उनसे 80 हजार रुपये ले गया।
अन्य 80 हजार रुपये गौरव राणा ने अपने नाम से चल रहे गूगल पे पर भेजने को कहा। इरफान ने गौरव राणा के गूगल पे पर दो-तीन बार में 40 हजार रुपये भेज दिए व 40 हजार रुपये उसके भाई से गूगल पे गौरव राणा के पास भिजवा दिए। दो नवंबर को उसका बेटा अमृतसर एयरपोर्ट पर चला गया, जहां से रात 10 बजे उसे मलेशिया की फ्लाइट में बैठा दिया। अगले दिन लडक़ा मलेशिया के कुआलालमपुर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
वहां पर गौरव राणा ने उसके लड़के के मोबाइल पर बात की और कहा कि वह बाथरूम में छुप जाए, क्योंकि उसको टूरिस्ट वीजा से गया है, वर्क वीजा नहीं है। गैर कानूनी तरीके से जाने के कारण पुलिस ने उसके बेटे को पकड़ लिया और तीन-चार दिन बाद उसे घर वापस भेज दिया। वापस आने के बाद उन्होंने गौरव राणा से अपने पैसे मांगे तो वह आना कानी करता रहा।
बड़ी मुश्किल से 50 हजार रुपये वापस किए। ऐसा करके आरोपी ने उनके साथ एक लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।