फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Allegations of distributing substandard wheat

घटिया किस्म का गेहूं बांटे जाने के विरोध में बीपीएल परिवारों ने नारेबाजी कर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Allegations of distributing substandard wheat
09-ढांड। घटिया किस्म का गेहूं बांटे जाने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीण। - फोटो : Kaithal
सरकारी राशन डिपो होल्डर द्वारा पबनावा के बीपीएल राशन कार्ड धारकों को घटिया किस्म का गेहूं बांटने जाने से ग्रामीणों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ढांड के कार्यालय में नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। ग्रामीण सिंदर कौर, किरण देवी, रानी देवी, नीलम देवी, पान कौर, सुमन देवी, संतोष, सुखदेई, कैलाश, मधुबाला, बाला देवी, सुनीता देवी, मूर्ति देवी, सरोज, बलबीर सिंह, ईश्वर सिंह, मामू राम, सोहन लाल, गुरनाम सिंह, पाला राम ने बताया कि 10 महीने से डिपो होल्डर द्वारा गला सड़ा हुआ गेहूं बांटा जा रहा है। जोकि मनुष्य तो क्या पशुओं के भी खाने लायक नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डिपो होल्डर द्वारा घटिया किस्म की गेहूं बांटे जाने की शिकायत खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक ढांड को पहले भी कर चुके है। निरीक्षक द्वारा गांव में जाकर केवल खाना पूर्ति करके अपना पल्ला झाड़ लेता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि डिपो होल्डर द्वारा घटिया किस्म की गेहूं बांटने में खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक की मिली भगत है। कोरोना काल में न तो उन्हें मजदूरी के लिए कोई काम नहीं मिल रहा है। जिससे उनके परिवारों के लिए 2 वक्त की रोटी के लाले पड़े हुए है। सरकार द्वारा दिया जाने वाले राशन पर उनके परिवार निर्भर करते है। लेकिन सरकारी अधिकारियों की वजह से उन्हें 2 वक्त की रोटी से भी वंचित किया जा रहा है। ऐसे में हम अपने परिवारों का पेट कहां से भर पाएंगे। 10 महीने से खराब गेहूं की रोटी हम खा रहे है एक दिन आप खा कर दिखाओ फिर पता चलेगा कि अनाज की कद्र कैसे होती है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक प्रजा सिंह ने कहा कि सभी डिपो होल्डर का निर्देश दिए हुए है कि सप्लाई में घटिया किस्म का गेहूं आने पर उसे बांटा न जाए, बल्कि वापस करके बदले में दूसरा गेहूं लेकर जाएं। पबनावा डिपो होल्डर को खराब गेहूं बदलकर अच्छी क्वालिटी का गेहूं देने के लिए बोल दिया गया। जिनके पास घटिया किस्म का गेहूं गया है वे डिपो होल्डर के पास जाकर उसे बदलवा सकते है। आगे से राशन कार्ड धारकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed