फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Allegations against former CID employee found baseless

पूर्व सीआईडी कर्मचारी पर लगे आरोप निराधार मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Allegations against former CID employee found baseless
एक दिन पहले दर्ज किए गए एक धोखाधड़ी के मामले में पूर्व सीआईडी कर्मचारी मदन लाल पर लगे आरोप निराधार पाए गए हैं। इस समय वह सिटी थाना में एसए (सुरक्षा एजेंट) हैं। शिकायत की जांच डीएसपी एईसी ने की थी। जांच में मिला कि मदन लाल के खाते में पीड़ित ने कोई पैसे नहीं डाले हैं, बल्कि वह तो स्वयं पीड़ित है। उसके भाई सुदर्शन को नौकरी लगवाने के नाम पर ललन यादव ने करीब 4.50 लाख रुपये की ठगी की है। इस संबंध में कैथल की अदालत में केस विचाराधीन है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रणदीप ने बताया कि कालू वाली गामड़ी कैथल निवासी अजय यादव ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी। इसमें सीआईडी कर्मचारी मदन लाल व नासिक निवासी ललन यादव के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। शिकायती पत्र के आधार पर गृहमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद डीएसपी एईसी विवेक चौधरी ने मामले की जांच-पड़ताल की। उन्होंने पाया कि मदन लाल तो खुद पीड़ित है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में डीएसपी ने बताया कि मदन लाल के खाते में कोई भी पेमेंट जमा नहीं हुई और न ही मेडिकल के दौरान उसके नाम की कोई पर्ची शिकायतकर्ता पेश कर पाया। इसके अलावा मदन लाल के भाई से मुख्य आरोपी ने 4.50 लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर लिए हैं। आरोपी ने उन्हें चेक भी दिया था, जो बाउंस हो चुका है। इसका केस अदालत में पहले ही विचाराधीन है इसलिए सिटी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी ललन यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच अधिकारी रणदीप ने बताया कि इस मामले में आरोपी ललन यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मदन लाल के खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed