{"_id":"661b10c982e1f4758c03dd47","slug":"allegation-of-threatening-and-demanding-ransom-from-mahant-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-114308-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महंत से फिरौती मांग धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महंत से फिरौती मांग धमकाने का आरोप
Sun, 14 Apr 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी डेरे के महंत ने पट्टी अफगान निवासी एक आरोपी पर उससे फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव बाबा लदाना स्थित बाबा राजपुरी डेरे के महंत दूजपुरी ने सदर थाना में शिकायत दी कि 12 अप्रैल को आरोपी गांव पट्टी अफगान निवासी काला उर्फ बलविंद्र का उसके पास दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आया। आरोपी ने फोन पर उससे 40 हजार रुपये की फिरौती मांगी। रुपये नहीं देने की सूरत में उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।