{"_id":"662d93784aa3ed829c0929b6","slug":"allegation-of-black-marketing-of-paddy-seeds-anger-among-farmers-kaithal-news-c-245-1-kht1001-114931-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धान के बीज की कालाबाजारी का आरोप, किसानों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धान के बीज की कालाबाजारी का आरोप, किसानों में आक्रोश
विज्ञापन
कैथल। धान का बीज न मिलने से किसानों में रोष है। इस कारण नई अनाज मंडी में बने खरीद केंद्र में किसानों की लंबी लाइनें लग रही हैं। किसानों का आरोप है कि चहेतों को ही उनकी मांग के अनुसार बीज मुहैया करवाया जा रहा है, जबकि आम किसान लंबी कतार में लगता है। इसके बावजूद उसे बीज नहीं मिलता है।
गौरतलब है कि नई अनाज मंडी में स्थित बीज केंद्र पर धान का 7501 और 7301 किस्म का बीज दिया जा रहा है। इसे लेने के लिए किसानों की भीड़ लग रही है। किसानों का आरोप है कि खरीद केंद्रों पर बीज की कालाबाजारी हो रही है।
तीन किलोग्राम के बैग की कीमत 1716 रुपये है, लेकिन कालाबाजारी करते हुए इसे चार हजार रुपये तक बेचा जा रहा है। इस कारण किसानों को महंगे दामों पर बीज खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीज के 1080 बैग आए हैं। व्यवस्था बनाते हुए किसानों को बीज दिया जाएगा।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि दो साल से यह बीज किसान खरीद रहे हैं। पिछले साल ही यह बीज मार्केट में आया है। इसका उत्पादन अच्छा रहा है। इस कारण इस बीज की मांग अधिक है। किसानों ने बताया के प्रति एकड़ में 40 से 45 क्विंटल तक धान निकलता है, जबकि दूसरे किस्म के बीजों में 28 से 30 क्विंटल ही निकलता है। बीमारी भी इस किस्म के बीच में कम है और तीन माह में इस बीज का धान तैयार हो जाता है।