फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Allegation: Haryana tops in violence against women

Kaithal News: आरोप ः महिलाओं पर हिंसा में हरियाणा सबसे ऊपर

Sun, 12 Jan 2025 06:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 12 Jan 2025 06:54 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Haryana tops in violence against women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की नई अनाज मंडी में सीपीआई (एम) की ओर से शनिवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें पोलित ब्यूरो सदस्य नीलोत्पल बसु, केंद्रीय कमेटी सदस्य के हेमलता, ए आर सिंधु, राज्य सचिव सुरेंद्र सिंह, भाकपा राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।

इस मौके पर सीपीआई (एम) नेताओं ने संयुक्त रूप से भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि महिलाओं पर हिंसा के मामले में देश में हरियाणा सबसे ऊपर पहुंच गया है। आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि भाजपा कॉरपोरेट व सांप्रदिकता का गठजोड़ है।
विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता कामरेड इंद्रजीत सिंह और संचालन प्रेम सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि देश में विकास के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है। इसके खिलाफ संघर्ष ही रास्ता है। लोगों का आह्वान किया कि चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष को सड़कों पर उतरने की जरूरत है। अमीरों पर टैक्स लगे, गरीब और मध्यम वर्ग पर टैक्स की मार घटे। जनहित में नीतियां बने, कच्चे कर्मचारी पक्के हो, न्यूनतम वेतन और नया वेतन आयोग लागू हो, किसान मजदूरों के मुद्दों को लेकर देश में अभियान चलेगा। वामपंथी पार्टियां देश व प्रदेश में इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, प्रेम चंद, जय भगवान, सत्यपाल सिवाच, जगतार सिंह, सविता, सतपाल आनंद आदि ने भी संबोधित किया।

रिटायर कर्मचारियों से बात करें सीएम : गुलाब

गुहला-चीका। सरकारी स्कूल चीका में हुई रिटायर कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक गुहला की मासिक बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि विशाल हृदय दिखाते हुए रिटायर कर्मचारी संगठनों से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैैनी को बात करनी चाहिए।

बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान मामू राम सिरोही ने की। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों के संदर्भ में सरकार को कई ज्ञापन प्रेषित किए जा चुके हैं पर सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने रिटायर कर्मचारियों से बात करना तक उचित नहीं समझा। सरकार के इस रवैये से रिटायर कर्मचारियों में रोष है।


इस अवसर पर जागीर सिंह, मास्टर वेद प्रकाश, मोहन राम, रमेश मित्तल, रघुवीर सिंह, सत्यवान सिंह, सिंगार सिंह, नरसी राम व गुरिंदर सिंह भी मौजूद रहे। संवाद



गुहला-चीका। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी जिला महामंत्री और सर्वजन युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुरमीत सैनी ने भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ पूंजीपति मित्रों को देश की संपदा, जमीनों पर कब्जा, करोड़ों के व्यापार और लूट के अधिकार दे रही है वहीं दूसरी तरफ लाठी के दम पर किसानों की आवाज कुचलने व उनके अधिकार छीनने का काम कर रही है। सैनी ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज की बजाय उनसे बातचीत करनी चाहिए। संवाद

फाइल फोटो--कल्पना।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed