फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   All complaints found pending on Jansamvad portal

Kaithal News: जनसंवाद पोर्टल पर सभी शिकायतें मिलीं लंबित

Fri, 10 May 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 May 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
All complaints found pending on Jansamvad portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक रवींद्र शर्मा ने टीम सहित ने बीडीपीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। टीम में बीडीपीओ तरुण सुथार को भी शामिल किया। पड़ताल के दौरान जनसंवाद पोर्टल पर सभी शिकायतें बकाया मिलीं।

डीएसपी रवींद्र शर्मा ने बताया कि इस कार्यालय की शिकायतें लगातार उनके पास आ रही थी जिनको आधार बनाकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर के अनुसार सभी कर्मचारी हाजिर मिले। कार्यालय के ऑनलाइन पोर्टल पर सीएम विंडो पोर्टल पर कुल 24 शिकायत प्राप्त हुई। इसमें से अंडर टेक 24, एटीआर सेंट 08, ओवरड्यू 14 व 14 बकाया पाई गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना पीएमएजी के अंर्तगत कुल 180 लाभार्थियों के इस योजना का लाभ देने के लिए चयनित किया गया जिनमें से 180 लाभार्थियों को प्रथम इंस्टालमेंट, 162 को द्वितीय इंस्टालमेंट जारी की गई है। उन्होंने बताया कि तीसरी इंस्टालमेंट केवल 101 लाभार्थियों को ही जारी की गई है। उन्होंने बताया कि इंस्टालमेंट में देरी का कारण विभाग द्वारा लाभार्थियों की फाइल कार्यालय मे जमा न करवाना बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन संवाद पोर्टल पर 01.01.24 से 9.5.24 तक कुल 18 शिकायत प्राप्त हुई जो सभी बकाया मिलीं। निरीक्षण के दौरान मिली सभी कमियों की रिपोर्ट बना कर मुख्यालय पर भिजवा दी गई है। औचक निरीक्षण में डीएसपी रवींद्र शर्मा के साथ सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह, एएसआई कर्मबीर सिंह व रणधीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed