{"_id":"6b0b154da1c968b043003b0d","slug":"all-citizens-should-follow-traffic-rules-dc-kaithal-news-c-245-1-kht1017-158553-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का पालन करें सभी नागरिक : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का पालन करें सभी नागरिक : डीसी
विज्ञापन
कैथल। डीसी अपराजिता ने जिले के सभी नागरिकों से यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
डीसी ने सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों की प्रभावी पालन करवाने के साथ सड़कों का निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण और रखरखाव सुनिश्चित करें। स्कूलों और कॉलेजों में भी जागरूकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल फोन के इस्तेमाल और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें। यातायात सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग और सड़क संकेतों का पालन करें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें।