फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Akshaya Tritiya tomorrow, devotees will flock to temples

Kaithal News: अक्षय तृतीया कल, मंदिराें में उमडेंगे श्रद्धालु

Sun, 19 Apr 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Apr 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya tomorrow, devotees will flock to temples
कैथल। अक्षय तृतीया का पावन पर्व रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों की विशेष रूप से साफ-सफाई कर आकर्षक सजावट की गई है जिससे श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना कर सकें। शहर के कई मंदिरों 11 रुद्री मंदिर, हनुमान वाटिका सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर मंदिरों में पहुंचेंगे और विधि-विधान से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी तथा कुबेर की पूजा करेंगे।
विज्ञापन



बड़ी देवी मंदिर के पुजारी शिव चरण ने बताया कि यहां भी इस दिन के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यता अनुसार अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ तिथि माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए जप, तप, दान और पूजन का फल कभी समाप्त नहीं होता। इसी कारण इस तिथि को अक्षय कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है। पूजा में चंदन, अक्षत, पीले फूल, तुलसी दल और भोग अर्पित किए जाएंगे। मंदिरों में इस दिन विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालु यज्ञ में आहुति देकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। इसके साथ ही कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में भोजन वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


हनुमान वाटिका के पुजारी विशाल ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम की जयंती भी मनाई जाती है। इसी दिन त्रेतायुग का आरंभ हुआ था और महाभारत काल में पांडवों को अक्षय पात्र की प्राप्ति हुई थी, जिससे उन्हें कभी अन्न की कमी नहीं हुई। इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। जरूरतमंदों को अन्न, जल से भरे घड़े, वस्त्र, छाता और सत्तू का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा गोसेवा और गरीबों को भोजन करवाना भी पुण्य का कार्य माना गया है। मंदिर प्रबंध समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed