फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Akshama sweats it out in preparation for the Asian Boxing Championships

Kaithal News: एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारी में अक्षमा बहा रहीं पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Akshama sweats it out in preparation for the Asian Boxing Championships
अक्षमा
कैथल। जिले के गांव किठाना की होनहार बॉक्सर अक्षमा इन दिनों एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारियों में पूरी मेहनत और समर्पण के साथ जुटी हैं और लक्ष्य को हासिल करने के लिए बॉक्सिंग रिंग में पसीना बहा रही हैं। कम उम्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी अक्षमा का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है। इसके लिए वह कैथल के सर छोटूराम इंडोर स्टेडियम में नियमित रूप से कड़ा अभ्यास कर रही हैं। अक्षमा ने बताया कि उनका लक्ष्य एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करना है। यह प्रतियोगिता तीन जुलाई से इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित की जाएगी। इसके लिए वह अपनी फिटनेस, तकनीक और खेल कौशल को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दे रही हैं। अक्षमा हरियाणा स्टेट सब जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


14 वर्षीय अक्षमा पिछले चार वर्षों से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग के प्रति उनका रुझान बचपन से ही था और महज 10 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस खेल में कदम रखा था। वर्तमान में वह रोजाना सुबह तीन घंटे और शाम को तीन घंटे अभ्यास करती हैं। अक्षमा लिटिल फ्लावर स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता सतीश कुंडू और माता लगातार उनका उत्साहवर्धन करते हैं। परिवार के सहयोग और कोच अमरजीत के मार्गदर्शन ने उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
विज्ञापन


यह बोले कोच
उनके कोच अमरजीत ने बताया कि अक्षमा बेहद अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी हैं। वह हर प्रशिक्षण सत्र को गंभीरता से लेती हैं और सीखने के लिए हमेशा उत्सुक रहती हैं। उनमें आगे बढ़ने का जज्बा है और यदि वह इसी तरह मेहनत करती रहीं तो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षमा

अक्षमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed