फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ajay won the 100 meter race

Kaithal News: 100 मीटर दौड़ में अजय ने बाजी मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ajay won the 100 meter race
एथलेटिक दौड़ शुरू करने के लिए तैयार  होते छात्र
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में आयोजित 65वीं खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ शनिवार को हो गया। डीसी ने झंडा फहराकर व खुले आसमान में गुब्बारे छोड़कर खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। कार्यक्रम में मार्च पास्ट के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में अजय ने बाजी मारी, जबकि लंबी कूद में प्रथम अभिषेक , द्वितीय अभिषेक व अजय ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद डीसी अपराजिता ने कहा कि खेलों से चरित्र निर्माण में मदद होती है। खेलों में भाग लेना महत्वपूर्ण होता है, खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। प्रिंसिपल डॉ. गगन मित्तल ने डीसी अपराजिता के जीवन परिचय के बारे में अवगत करवाया तथा आरकेएसडी कॉलेज के विद्यार्थियों ने खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई है, इसकी विस्तृत जानकारी दी। खेल प्रतियोगिता में 100, 200, 800, 1500, 5000 व 10000 मीटर की दौड़, चार गुणा 100 रिले, हाई जंप, लोंग जंप, शॉट पुट, थ्री लेग रेस, टीचर, नॉन टीचर, वॉकिंग, रस्सा-कस्सी आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर आरकेएसडी कॉलेज संस्थान के प्रधान अश्वनी शौरेवाला, पंकज बंसल, प्रिंसिपल डॉ. गगन मित्तल, विपूल, जगदीप चंद गोयल, अनिल चौधरी, आशु मित्तल, अशोक अत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के परिणाम
100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अजय, द्वितीय स्थान अजय कुमार व तृतीय स्थान अभिषेक ने प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ में प्रथम अजय, द्वितीय मयंक व तृतीय पंकज ने प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में प्रथम तनुज, द्वितीय पंकज व तृतीय अभिषेक ने प्राप्त किया।
800 मीटर दौड़ में प्रथम पंकज, द्वितीय गोपाल व तृतीय तनुज ने प्राप्त किया।
1500 मीटर में प्रथम पंकज व द्वितीय गोपाल ने प्राप्त किया।
लंबी कूद में प्रथम अभिषेक , द्वितीय अभिषेक व तृतीय अजय रहा ।
शॉट पुट प्रतियोगिता में प्रथम अजय, द्वितीय अंकुश व तृतीय अंकुश रहा।
ऊंची कूद में प्रथम अभिषेक , द्वितीय अभिनव व तृतीय रोहित रहा।
200 मीटर गैर शिक्षक वर्ग में प्रथम लक्ष्मण, द्वितीय विजेंदर व तृतीय नविंदर रहा।
200 मीटर वॉक महिला में प्रथम स्थान राजविंदर, द्वितीय भावना व तृतीय शिनू रहीं।
200 मीटर वॉक पुरुष
में प्रथम मतिश, द्वितीय अशोक अत्री व तृतीय विरेंदर एवं राजीव रहे।

एथलेटिक दौड़ शुरू करने के लिए तैयार  होते छात्र

एथलेटिक दौड़ शुरू करने के लिए तैयार  होते छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed