{"_id":"67a665eda546ff61b9083ce8","slug":"agricultural-labor-organization-in-dhand-expressed-protest-by-burning-budget-copies-kaithal-news-c-18-1-knl1004-576789-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढांड में खेत मजदूर संगठन ने बजट प्रतियां जलाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढांड में खेत मजदूर संगठन ने बजट प्रतियां जलाकर जताया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ढांड। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्यों ने संगठन जिला सचिव कामरेड कृष्ण चंद के नेतृत्व में ढांड में केंद्रीय बजट के विरोध में केंद्र सरकार के प्रति नारेबाजी करते हुए बजट की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर कामरेड कृष्ण चंद ने कहा कि ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर आंदोलन गठित करने के काम में जुटा हुआ है। इसके विरोध में 25 फरवरी को पंचकूला में किसान मजदूरों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक गांव में जाकर किसानों तथा मजदूरों को इसके लिए जागरूक एवं निमंत्रण देने का काम संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसान मजदूर विरोधी सरकार ने बड़ी-बड़ी कंपनियों के हित में चोर दरवाजे से नई राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति को फिर जनता पर थोपने का काम किया है। जिसका एकमात्र उद्देश्य कृषि को कारपोरेट घरानों के हाथों में सौंपना,सरकारी मंडियों को बंद करना और कारपोरेट घरानों को अन्न भंडारण करने की खुली छूट दे कर भुखमरी को बढ़ाना है, जो काले कानूनों को ही एक तरह से चाशनी में लपेट कर बजट में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि
विज्ञापन
मुख्य मांगों में नई कृषि मार्केटिंग नीति वापस लेना, कृषि बाजार से लुटेरी कंपनियों को बाहर करना,एमएसपी की गारंटी का कानून बनाना,गरीबों के कर्ज माफ करना,स्कीम वर्कर्स को कर्मचारी बनाना,बिजली संशोधन बिल 2023 व स्मार्ट मीटर स्कीम को वापिस लेना, मनरेगा स्कीम के तहत ग्रामीण भूमिहीन गरीबों को वर्ष में के 300 दिन काम व 700 दिहाड़ी देना शामिल हैं। जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नही करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर दर्शन सिंह, धर्मपाल, सोमी, जयपाल, कृष्ण मौजूद रहे। संवाद