फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Agents upset over sewerage pipeline issue

Kaithal News: सीवरेज पाइपलाइन के मुद्दे पर आढ़ती खफा

Sun, 21 Jul 2024 04:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 21 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Agents upset over sewerage pipeline issue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की नई अनाज मंडी में पानी निकासी के लिए डाले जा रहे सीवरेज के पाइपलाइन के काम पर आढ़तियों ने रोष जताते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की है। आढ़तियों ने इस काम में विभाग की ओर से लापरवाही बरतने का आराेप भी लगाया है। वहीं, आढ़तियों का यह भी कहना है कि यदि उनकी मांग जल्द ही न मानी तो वे सीवरेज के पाइपलाइन डालने के काम को जल्द ही रुकवा देंगे।

गौरतलब है कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नई अनाज मंडी में पाइपलाइन डालने के लिए शुरू किए गए काम के तहत आठ इंच की पाइप डाली जा रही है। इस पर ही आढ़तियों ने रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन


दरअसल, नाराज आढ़तियों का तर्क है कि अनाज मंडी में पानी निकासी की समस्या के समाधान के तहत महज आठ इंच की पाइप डालना नाकाफी है क्योंकि भारी बारिश में इतने छोटे पाइपलाइन से पानी की निकासी नहीं हो पाएगी। उनका कहना है कि पानी की निकासी 10 से 12 इंच की पाइप डालना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नई अनाज मंडी में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से यह पाइपलाइन डालकर बिछाई जा रही है। उधर, आढ़तियों के इस आरोप पर अधिकारियों का कहना है कि वे सीवरेज के पाइपलाइन डालने का कार्य जरूरत के हिसाब से कर रहे हैं। पूरी मंडी में आठ इंच का पाइपलाइन नहीं डाला जा रहा जबकि मंडी में जहां पर 10 या 12 इंच पाइपलाइन डालने की आवश्यकता है। वहां पर यह पाइपलाइन डाली जा रही है।

अनाज मंडी में पानी निकासी की है बड़ी समस्या ः बारिश के सीजन में नई अनाज मंडी में जलभराव की समस्या आम है। नतीजा, बारिश के दौरान अनाज मंडी में पानी निकासी की बड़ी समस्या रहती है। मानसून की बारिश में तो अनाज मंडी की सड़कें कई बार तालाब सरीखी बन जाती हैं। इसी समस्या से निपटने के लिए ही जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नए सिरे से सीवरेज की पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू किया गया है।

बड़ी पाइप न डाली तो रुकवाएंगे काम ः नई अनाज मंडी के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने कहा कि यदि जनस्वास्थ्य विभाग ने इस मांग को अनदेखा किया तो वह जल्द ही मंडी में डाले जा रहे सीवरेज के पाइपलाइन का कार्य रुकवा देंगे।

उन्होंने कहा कि इस मामले में विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। इन अधिकारियों ने मंडी में पहुंचकर काम का जायजा भी लिया है। इसके बावजूद स्थिति ज्यों की त्यों बनी है। मामले में मंडी के प्रधान भी हस्तक्षेप कर चुके हैं। फिर भी अधिकारी आढ़तियों की मांगों को अनसुना कर रहे हैं।


नई अनाज मंडी में पहले पड़ी सीवरेज की पाइपलाइन खराब हो चुकी है। ऐसे में कुछ समय पहले ही सरकार से मंजूरी मिली थी। अब पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि केवल आठ इंच की पाइप डाली जा रही है। जरूरत के अनुसार 10 व 12 इंच की पाइपलाइन भी डाली जा रही है। आढ़तियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - अरविंद रोहिल्ला, एसई, जन स्वास्थ्य विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed