फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Agent deposited Rs 10 lakh in wrong account, customer refused to ask for return

Kaithal News: आढ़ती ने गलत खाते में डलवाए 10 लाख, वापस मांगने पर मुकरा ग्राहक

Mon, 06 May 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 06 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Agent deposited Rs 10 lakh in wrong account, customer refused to ask for return
पूंडरी। अनाज मंडी में आढ़ती ने दिलबाग सिंह नाम के दो ग्राहक होने से भ्रम में दूसरे ग्राहक के नाम पर 10 लाख रुपये जमा करा दिए। इसके बाद जब आढ़ती ने रुपये वापस मांगें तो आरोपी ग्राहक ने इंकार कर दिया। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पूंडरी थाने में दी गई शिकायत में अनाज मंडी निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि वह आढ़त का काम करता है। उसकी मैसर्स ज्वाला ट्रेडिंग कंपनी व जयनारायण प्रदीप कुमार के नाम से दो फर्म है। गांव फरल निवासी दिलबाग सिंह उनकी दुकान का ग्राहक है। दिलबाग सिंह निवासी फरल को रुपयों की जरूरत थी। वह 28 मार्च 2024 को रुपये लेने उनकी दुकान पर अनाज मंडी में आया था। इस दौरान उसने उनसे 10 लाख रुपये की मांग की थी तो उन्होंने उसको कहा था कि अभी उनके पास इतनी राशि कैश नहीं पड़ी है और अब बैंक का समय भी नहीं है। इसके बाद उसने 44 हजार 300 रुपये नकद दे दिए जबकि बाकी की रकम नौ लाख 55 हजार 700 रुपये अगले दिन चेक से खाते में जमा करवाने की बात कही। अगले दिन उन्हें किसी काम से बाहर जाना था तो उन्होंने अपने बेटे प्रियांशु को यह रकम खाते में डालने के लिए कहा। उनका बेटा सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पूंडरी में दिलबाग सिंह के खाते में जमा करवाने चला गया। दुकान पर दो ग्राहक दिलबाग सिंह नाम के होने के कारण उनके बेटे ने दिलबाग सिंह प्रकाश वासी फरल के खाते में जमा करवाने की बजाए गलती से रकम दिलबाग सिंह पुत्र साधुराम निवासी गांव करोडा के खाते में जमा करवा दिए। जब दिलबाग सिंह पुत्र ओमप्रकाश को उन्होंने खाते में पैसे आने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसके खाते में कोई राशि नहीं आई। इसकी पड़ताल की तो उक्त रकम दिलबाग सिंह निवासी फरल की बजाए दिलबाग सिंह निवासी करोड़ा ग्राहक के खाते में चली गई तो उन्होंने दिलबाग सिंह निवासी करोडा से बात की कि गलती से आपके खाते में नौ लाख 55 हजार 700 रुपये की राशि आई है उसे वापस कर दें लेकिन उसने यह राशि वापस नहीं की। पूंडरी थाने के प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आढ़ती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed