{"_id":"66591109b00b19a2ab0d8104","slug":"agency-expelled-for-stopping-construction-of-dream-project-city-square-kaithal-news-c-18-1-knl1004-400951-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ड्रीम प्रोजेक्ट सिटी स्क्वॉयर का निर्माण रोकने पर एजेंसी निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ड्रीम प्रोजेक्ट सिटी स्क्वॉयर का निर्माण रोकने पर एजेंसी निष्कासित
Fri, 31 May 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 31 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के पुराना बस अड्डा पर ड्रीम प्रोजेक्ट सिटी स्क्वॉयर सिटी स्क्वॉयर निर्माण रोकने पर निर्माण करने वाली एजेंसी को नगर परिषद ने निष्कासित कर दिया है। अब यह एजेंसी इस परियोजना का निर्माण कार्य नहीं कर पाएगी। अब आचार संहिता हटने के बाद नगर परिषद की सदन की बैठक में नई एजेंसी को यह काम दिया जाएगा।
नगर परिषद ने एजेंसी पर साढ़े पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाने के बाद कई बार नोटिस भी दिया था। यह नोटिस देने के बावजूद निर्माण को लेकर कोई बात नहीं बनी थी। इसके बाद एजेंसी के ठेकेदार ने अदालत में निर्माण पर स्टे लगाने की मांग की थी, लेकिन इस पर नगर परिषद की ओर से पैरवी करते हुए एजेंसी को निष्कासित करने की अनुमति ले ली।
गौरतलब है कि इस परियोजना पर निर्माण कार्य न होने पर कई नगर पार्षद भी अपना रोष जता चुके हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय की ओर से इसके निर्माण कार्य न करने को लेकर एजेंसी के ठेकेदार को कार्यालय में तलब कर इसका जवाब देने को लेकर नोटिस दिया था, लेकिन इसके बावजूद एजेंसी का ठेकेदार निर्माण कार्य के लिए अपना कोई रुख स्पष्ट नहीं किया था। इस प्रोजेक्ट पर करीब 54 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके तहत 50 प्रतिशत तक कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
पुराना बस अड्डा पर बनने वाले सिटी स्क्वॉयर सिटी स्क्वॉयर निर्माण पर संबंधित एजेंसी का ठेकेदार पिछले लंबे समय से स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा था। उसे कई बार नोटिस भी दिया गया लेकिन वह स्टे लगवाना चाहता था। अब उस पर कार्रवाई करते हुए उसकी एजेंसी को निष्कासित कर दिया है। आचार संहिता हटने के बार नगर परिषद की सदन की बैठक बुलाकर इसके निर्माण के लिए नई एजेंसी को काम दिया जाएगा। -सुरभि गर्ग, अध्यक्ष, नगर परिषद, कैथल।