फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   After the WhatsApp chat, the cyber police will investigate other social media accounts of the accused

Kaithal News: वाट्सएप चैट के बाद आरोपी के अन्य सोशल मीडिया के अकाउंट खंगालेगी साइबर पुलिस

Sat, 24 May 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
After the WhatsApp chat, the cyber police will investigate other social media accounts of the accused
पाकिस्तान के लिए जासूसी आरोप मामला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। पाकिस्तान के लिए जासूसी आरोप मामले में गिरफ्तार किए गए मस्तगढ़ निवासी आरोपी देवेंद्र सिंह का बढ़ाया गया चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब मामले की अगली सुनवाई चार जून को होगी।

पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह को शुक्रवार को भी प्रथम श्रेणी के न्यायिक अधिकारी विरेन कादियान की अदालत में पेश किया। पुलिस अनुसार बेशक अदालत ने आरोपी देवेंद्र को जेल भेज दिया है, लेकिन देवेंद्र के मामले में उसके सोशल मीडिया व कॉल डिटेल को लगातार खंगालकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस की ओर से वाट्सएप चैट की जानकारी प्राप्त करने के बाद अब साइबर पुलिस आरोपी के अन्य सोशल मीडिया के अंकाउंट भी खंगालेगी। आरोपी के वाट्सएप चैट में अब तक पाकिस्तान के खुफिया विभाग के एजेंटों से बातचीत सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी आस्था मोदी ने बताया कि आरोपी देवेंद्र का बढ़ा हुआ चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था। अब अदालत ने आरोपी को जेल में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed