{"_id":"615f30b68ebc3ec240436698","slug":"after-the-road-accident-in-shahabad-there-was-a-scream-in-kaithal-kaithal-news-knl857786178","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहाबाद में हुए सड़क हादसा के बाद कैथल में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहाबाद में हुए सड़क हादसा के बाद कैथल में मची चीख पुकार
विज्ञापन
शाहाबाद में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद मां के दर्शन और बच्चे के मुंडन के अरमानों पर पानी फिर गया। कहां बच्चे के मुंडन पर परिजन मां का आशीर्वाद लेने की इच्छा से निकले थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। शाहाबाद में हुए हादसे के बाद कैथल के गांव सिरसल में चीख पुकार मच गई। वीरवार को दिनभर सांत्वना देने वालों की कतार लगी रही।
गांव सिरसल निवासी पंकज के अनुसार कैथल के गांव सिरसल से एक बच्चे के मुंडन और नवरात्र के पहले दिन मां के दर्शन की लालसा से परिजन किराये पर वाहन लेकर त्रिलोकपुर धाम जा रहे थे। क्रूजर वाहन में परिवार के सदस्य अंकित, कमल, सुदेश, गुड्डी, कुसुम, शकुंतला, सुमन व 3-4 बच्चे शामिल थे। वे बुधवार रात साढ़े नौ बजे गांव सिरसल से रवाना हुए थे और गाड़ी को बिट्टू निवासी चोंचड़ा चला रहा था। जैसे ही वे शाहाबाद बराड़ा रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक चालक ने गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनके परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए और कमल व सुमन निवासी सिरसल की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों देवर-भाभी बताए जा रहे हैं। जबकि गंभीर रूप से घायल बिट्टू ने चंडीगढ़ पीजीआई जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों को उपचार के लिए शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से शकुंतला, कुसुम, कमल, नीलम, रेखा को कल्पना चावला अस्पताल करनाल और पंकज, ईशान व एक अन्य को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जबकि एक अन्य को एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेजा गया है। कोमल, वैभव व गुड्डी को भी काफी चोटें लगी हैं। हादसे से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव सिरसल के साथ ही चोंचड़ा में भी दुखद समाचार मिलने के बाद मातम पसर गया। आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। बताया गया कि क्रूजर चालक बिट्टू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। तीन साल पहले ही बिट्टू की शादी हुई थी। बिट्टू अपने पीछे 16 माह की बेटी, पत्नी, भाई राजीव, संजू और माता-पिता को छोड़ गया। वहीं कमल ने अभी हाल ही में पढ़ाई पूरी की थी। दो भाइयों में कमल बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारी कमल के कंधों पर ही थी। जबकि सुमन अपने पीछे पति विजय शर्मा, आठ वर्षीय पुत्र नमन और छह वर्षीय पुत्री सुनेना को छोड़ गई। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।