{"_id":"6715255180069d18c20fb506","slug":"after-defeat-in-kaithal-statement-of-former-bjp-minister-kamlesh-dhanda-went-viral-said-this-about-sarpanch-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: हार के बाद भाजपा की पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा का वीडियो वायरल, इन सरपंचों के बारे में कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: हार के बाद भाजपा की पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा का वीडियो वायरल, इन सरपंचों के बारे में कही ये बात
Sun, 20 Oct 2024 09:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 20 Oct 2024 09:14 PM IST
सार
वायरल वीडियो में कांग्रेस का साथ देने वाले सरपंचों को चेतावनी दी जा रही है। वह बोलीं कि आपने जो अन्याय किया, उसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
भाजपा की पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल के कलायत विधानसभा सीट से हार के बाद भाजपा की पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा ने बैठक की थी। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कमलेश ढांडा कह रही हैं कि जिन सरपंचों ने कांग्रेस का समर्थन किया, उन्हें नतीजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस चुनाव में पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को हिसार के सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण ने हराया था। ढांडा को सहारण ने 13 हजार से अधिक वोटों से हराया था।
विज्ञापन
बैठक में कमलेश ढांडा का चुनाव हारने का दर्द फूटा और उन्हाेंने हार का ठीकरा सरपंचों पर फोड़ा। पूर्व मंत्री ने मंच पर कहा कि जिन्होंने मेरा समर्थन किया, वे भरे मन से उनका समर्थन करेंगी। मैं उनके किसी काम में, विकास कार्यों की ग्रांट में कोई कमी नहीं आने दूंगी।
विज्ञापन
बहुत सारे सरपंच बहक गए, उन्हें बहकाया गया कि कांग्रेस की सरकार आएगी और तुम लोग मालामाल हो जाओगे। ढांडा ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि दूसरे सरपंचों को भी कह देना, आपने जो अन्याय किया, उसका नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा।