{"_id":"65ff5f430053409ceb02b124","slug":"after-beating-and-setting-the-house-on-fire-case-against-five-kaithal-news-c-18-1-knl1004-354372-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मारपीट कर घर में लगाई आग, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मारपीट कर घर में लगाई आग, पांच पर केस
Sun, 24 Mar 2024 04:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मटौर गांव में युवक से मारपीट करने और कमरे में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर कलायत थाना की पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कलायत थाना में दी गई शिकायत में मटौर निवासी रवि ने बताया कि आरोपी सुखा, विशाल, अमरजीत, गुरदीप और मंदीप 18 मार्च की रात करीब 11 बजे घर पर आए थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट की व घर में आग लगा दी। इससे वह घायल हो गया। उसने किसी तरह से डायल 112 को फोन कर दिया था। कुछ देर बाद पुलिस आ गई लेकिन आरोपितों ने पुलिस के सामने भी उसके साथ मारपीट की। आरोप लगाया कि पुलिस कर्मचारियों के साथ भी गलत व्यवहार किया। जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद