फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Admitted to two hospitals but in the delivery car

Kaithal News: दो अस्पतालों में भर्ती हुई पर डिलीवरी कार में

Sat, 22 Jul 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Admitted to two hospitals but in the delivery car
ढांड। इसे महिला की नासमझी कहें या स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी। दो अस्पतालों में भर्ती होने के बावजूद विवाहिता ने अस्पताल के बाहर कार में शिशु को जन्म दिया।
विज्ञापन

चिकित्सकों की ओर जांच के बाद खून की कमी का हवाला देकर उसे अन्यत्र रेफर करने की बात कही गई तो वह नवजात शिशु को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गई। घंटों बाद जब वह नहीं लौटी तो कौल सीएचसी प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर प्रसूता भी पति के साथ आ धमकी। उसने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर रोष जताते हुए खुद को स्वस्थ बताया। इसके बाद चिकित्सकों ने समझा बुझाकर उसके स्वास्थ्य का हवाला देते हुए दोबारा से भर्ती किया, जहां उसकी देखरेख की जा रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, चूहडमाजरा निवासी महिला पूनम देवी प्रसव के लिए 20 जुलाई को कौल सीएचसी में पहुंची, जहां खून की कमी के कारण सुरक्षित प्रसव के लिए उसे मेडिकल कॉलेज करनाल में रेफर कर दिया गया। इसके बाद महिला 20 जुलाई की सुबह की करनाल मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां उसे भर्ती कर जांच और उपचार दिया जा रहा था। महिला का आरोप है कि जांच के लिए बार-बार उसके खून के सैंपल लिए गए, लेकिन रिपोर्ट के संबंध में उसे जानकारी नहीं दी गई। उसने अपनी बाजू दिखाते हुए कहा कि टेस्ट के नाम कल्पना चावला अस्पताल में बार-बार सूई लगाकर अनेकों छेद किए गए, जिससे तंग आकर वह 20 जुलाई की देर शाम को दोबारा सीएचसी कौल पहुंच गई, लेकिन इससे पहले उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और अस्पताल के गेट पर कार में ही उसने शिशु को जन्म दिया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से उसे अस्पताल के अंदर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद खून की कमी का हवाला देते हुए जब फिर उसे रेफर करने की बात कही गई तो वह अस्पताल में शिशु को छोड़कर फरार हो गई। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम बच्चे के माता-पिता के संबंध में पता करती, तब तक दोनों अस्पताल पहुंच गए। प्रसूता को लेकर अस्पताल पहुंचे पति और महिला ने आपबीती सुनाई। उसने बताया कि डाक्टर उसे खून की कमी बताकर दूसरे अस्पताल में रेफर करने के लिए बार-बार मजबूर कर रहे थे, जबकि वह किसी अन्य अस्पताल में जाने को तैयार नही थी। इसी से परेशान होकर वह अस्पताल से चली गई थी। फिर पुलिस और चिकित्सक ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए महिला को अस्पताल में भर्ती किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया गया था रेफर
कौल सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. राकी शर्मा ने बताया कि पूनम नाम की महिला डिलीवरी के लिए आई थी, लेकिन प्रसव पूर्व जांच में खून की कमी के कारण उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन व शाम को दोबारा लौट आई। डिलीवरी के बाद भी उसके खून की जांच करने पर पांच ग्राम पाया गया। उसके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसे रेफर करने के लिए कहा गया था, जिससे वह अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़कर चली गई थी। सूचना ढांड पुलिस को दी गई थी। पुलिस के पहुंचने के बाद उसका पति उसे लेकर आया। प्रसूता को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed