{"_id":"66aac86e9ec8ef3de70f73a4","slug":"admissions-done-in-iti-even-on-holidays-kaithal-news-c-18-1-knl1004-443055-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में छुट्टी के दिन भी हुए दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में छुट्टी के दिन भी हुए दाखिले
Thu, 01 Aug 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से चौथी व अंतिम मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद बुधवार को छुट्टी के दिन भी दाखिला प्रक्रिया जारी रही। इस प्रक्रिया के तहत बुधवार को आईटीआई में दाखिला करने के लिए स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान यहां पर मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए पहुंचे।
चौथी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद पहले दिन 50 दाखिले हुए। जबकि आईटीआई में अब तक 650 दाखिले हो चुके हैं। बता दें कि जिले की सभी आईटीआई में आठ जून से ही दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसमें 25 जून को आवेदन का अंतिम दिन रहा था। इस समय जिले में नौ राजकीय और 10 प्राइवेट आईटीआई चलाए जा रहे हैं। जिनमें करीब पांच हजार सीटों पर दाखिला किया जाना है।
पांच अगस्त तक करवा सकेंगे फिजिकल वेरिफिकेशन ः चौथी मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों को सीट जारी होने के बाद पांच अगस्त तक संबंधित आईटीआई में जाकर अपने मूल दस्तावेजों के साथ फिजिकल वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। इसके बाद विद्यार्थी को ऑनलाइन पोर्टल पर ही छह अगस्त तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। जो विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवाएंगे उनकी सीट अपने आप ही रद्द हो जाएगी।
विज्ञापन
दस्तावेज वैरिफिकेशन- 30 जुलाई से पांच अगस्त तक, फीस जमा करवाने की तिथि- 30 जुलाई से छह अगस्त तक
छह अगस्त के बाद बची हुई सीटों पर ओपन काउंसलिंग से दाखिले किए जाएंगे।
मंगलवार को जारी चौथी व अंतिम मेरिट लिस्ट में 304 सीटें जारी की गई हैं। इसलिए दाखिला कमेटियों का गठन कर दिया गया है और सहायता केंद्र भी बना दिए हैं। बुधवार को मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 50 विद्यार्थियों ने अपना दाखिला करवाया है। -सतीश मच्छाल, आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी।