{"_id":"6a84ad9f6281be2e3b0dc467","slug":"admissions-completed-for-692-out-of-856-seats-in-iti-164-seats-still-vacant-kaithal-news-c-245-1-kht1014-153937-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में 856 सीटों में से 692 पर हो चुका दाखिला, 164 सीटें अब भी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में 856 सीटों में से 692 पर हो चुका दाखिला, 164 सीटें अब भी खाली
Wed, 19 Aug 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिलों के लिए पहुंचे विद्यार्थी। आईटीआई
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैथल में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों की भीड़ लगातार बनी हुई है। मंगलवार को भी रिक्त सीटों पर दाखिला लेने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी संस्थान पहुंचे। आज तक के दाखिला आंकड़ों के अनुसार आईटीआई में कुल 856 सीटों में से 692 सीटों पर दाखिला हो चुका है, जबकि 164 सीटें अब भी रिक्त हैं। इन सीटों पर विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है।
सोमवार को ऑन द स्पॉट दाखिले के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी अभिभावकों के साथ आईटीआई पहुंचे थे। विद्यार्थियों को उनकी पसंद के ट्रेड में उपलब्ध सीट के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। पुराने आवेदनकर्ताओं के साथ नए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को भी अवसर दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि रिक्त सीटों पर दाखिला मेरिट के आधार पर जारी रहेगा। विद्यार्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुबह 11 बजे से पहले मेरिट कार्ड पोर्टल से डाउनलोड कर आईटीआई में जमा करवाना होगा। संस्थान में दस्तावेज जांच और दाखिले के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
कई ट्रेडों में अभी सीटें खाली...
आईटीआई में उपलब्ध 164 रिक्त सीटों में कई तकनीकी ट्रेड शामिल हैं। कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क में 4, सीएचएनएम के एससीवीटी कोर्स में 14, सीओपीए में 2, ड्रेस मेकिंग में 2, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक में 1, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक में 11, मैकेनिक मोटर व्हीकल में 1, मैकेनिक ट्रैक्टर में 12, प्लंबर में 2, सोलर टेक्नीशियन में 7 और टूल एंड डाई मेकर में 8 सीटें खाली हैं। इसके अलावा वेल्डर, वुड वर्क टेक्नीशियन, टर्नर, सिलाई तकनीक सहित अन्य ट्रेडों में भी सीटें उपलब्ध हैं। वहीं इलेक्ट्रिशियन, फिटर, ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल के रेगुलर सहित कुछ ट्रेडों में सीटें भर चुकी हैं। मैकेनिकल से जुड़े ट्रेड विद्यार्थियों की पसंद बने हुए हैं।