{"_id":"664bd9702d97d1c26c01a724","slug":"admission-process-started-in-polytechnic-institutes-kaithal-news-c-18-1-knl1004-393920-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बहुतकनीकी संस्थानों में शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बहुतकनीकी संस्थानों में शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया
Tue, 21 May 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 21 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में बहुतकनीकी संस्थानों में शुरू दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराना शुरू कर दिया है। जिले में गांव शेरगढ़ व चीका में दो बहुतकनीकी संस्थान हैं। इनमें प्रथम वर्ष के लिए है विभिन्न कोर्सों में 600 सीटें निर्धारित हैं। संस्थानों में दाखिले की जानकारी के लिए बहुतकनीकी संस्थान में सहायता डेस्क बना दिए हैं, ताकि बच्चों को दाखिले से पूर्व सभी विषयों के बारे में जानकारी दे सके।
गौरतलब है कि बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए 25 अप्रैल से आवेदन शुरू हो चुके हैं, जो तीन जून तक जारी रहेंगे। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।
उल्लेखनीय है कि राजकीय
बहुतकनीकी संस्थान कैथल जिले का एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान है। यहां पर मुख्य रूप से अभियंत्रिकी की पांच शाखाएं हैं, जो विद्युत अभियंत्रिकी, कंप्यूटर अभियंत्रिकी, सिविल अभियंत्रिकी, मैकेनिकल अभियंत्रिकी एवं कृषि अभियंत्रिकी शामिल है। संस्थान में चल रहे पांच डिप्लोमा कोर्स में 60- 60 सीटें हैं। यहां पर दाखिले के लिए प्रत्येक वर्ष जद्दोजहद रहती है। सबसे खास बात यह है कि कक्षा 12वीं में मेडिकल,
नॉन मेडिकल से पास विद्यार्थियों को दूसरे वर्ष में दाखिला मिलेगा।
मेडिकल-नॉन मेडिकल छात्रों को मिलेगा द्वितीय वर्ष में दाखिला
बहुतकनीकी संस्थान में मेडिकल और नॉन मेडिकल छात्र दाखिला लेते हैं, तो उन्हें एक वर्ष का फायदा होगा। यदि किसी विद्यार्थी ने 12वीं कक्षा मेडिकल या नॉन मेडिकल पास की है या फिर आईटीआई की है तो उसे योजना के तहत बहुतकनीकी संस्थान में द्वितीय वर्ष में दाखिला मिलेगा। बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़ में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क शुरू किया जा चुका है। दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। -संजय मोदगिल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान शेरगढ़।