फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Admission process did not go smoothly even on the second day

कॉलेज में दूसरे दिन भी सुचारू रूप से नहीं चली दाखिला प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Admission process did not go smoothly even on the second day
उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से दाखिला को लेकर आवेदन प्रक्रिया सोमवार को शुरू की गई थी। मंगलवार को दूसरे दिन भी सुचारु रूप से दाखिला प्रक्रिया नहीं चली। पहले दिन जहां पोर्टल देरी से खुला था, दूसरे दिन पंजीकरण के लिए ऑनलाइन फीस जमा नहीं हुई। इससे आवेदन करने पहुंचे विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि दाखिले को विद्यार्थियों की सहायता के लिए प्रत्येक कॉलेज में सहायता केंद्र बनाए गए हैं। दाखिला प्रक्रिया में तकनीकी खामी होने के कारण विद्यार्थी काफी दिक्कतें झेल रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार उच्चतर शिक्षा विभाग ने पंजीकरण के लिए भी 100 रुपये की फीस निर्धारित की है। वहीं, दाखिला प्रक्रिया में परिवार पहचान पत्र भी अनिवार्य किया है। पंजीकरण के लिए दोपहर तक भी फीस जमा नहीं हो पाई। दोपहर के बाद पोर्टल पर फीस कटना शुरू हुई तो इस समय कॉलेज का समय ही खत्म हो गया था। पंजीकरण के लिए फीस जमा न होने की स्थिति में दूसरे दिन भी दाखिले के लिए ऑन लाइन अधिक आवेदन नहीं हो पाए। इस दौरान शहर के सभी छह कॉलेज में मात्र 200 आवेदन हो पाए।
विज्ञापन

जिले के 15 कॉलजों में में हैं 9500 सीटें
जिले के 15 राजकीय व निजी कॉलेजों में 9500 सीटें हैं। जबकि इसके मुकाबले इस वर्ष 14 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा पास की है। कॉलेजों में सीटें कम और आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने की स्थिति में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में सहायता केंद्र पर नहीं हुआ समस्या का हल
पंजीकरण के लिए फीस जमा न होने संबंधी समस्या का कॉलेज में बनाए गए सहायता केंद्र पर भी हल नहीं हो पाया। यहां पर तैनात स्टाफ सदस्य खुद दोपहर तक पोर्टल के सही ढंग से चलने का इंतजार करते हुए नजर आए। छात्रा प्रगति ने बताया कि उसे बीए के प्रथम वर्ष में दाखिला लेना है। दो दिन से वह आवेदन के लिए प्रयास कर रही है। पहले दिन तो पोर्टल शाम के समय चला। दूसरे दिन पंजीकरण के लिए फीस जमा नहीं हो पाई। उच्चतर शिक्षा विभाग के जिला नोडल अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बाद शुरूआती दिनों में पोर्टल पर कार्य चलने के कारण कुछ तकनीकी खामी आती है। दो दिन से पोर्टल में खामी है। इसको लेकर विभाग के आला अधिकारियों को सूचना दी गई। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed