फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   admison

कालेजों में दाखिले को लेकर उमड़े आवेदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
admison
हायर एजुकेशन निदेशालय के निर्देशों के बाद कॉलेजों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। दोबारा पोर्टल खुला रहने के महज दो दिन शेष है। आरकेएसडी कालेज में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष एवं स्नात्तकोत्तर अंतिम वर्ष के लिए फीस जमा कराने का कार्य लगातार जारी है। शनिवार को दूसरे दिन भी 60 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई। वहीं कालेज में फीस के लिए अलग-अलग डेस्क बनाए गए हैं। मेन हॉल में छात्र एवं पुस्तकालय में छात्राएं फीस भर सकते हैं। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक स्नातक द्वितीय वर्ष एवं स्नात्तकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थी तथा दोपहर 12 से तीन बजे तक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को फीस भरने का शेड्यूल बनाया गया है। साथ ही उच्चतर शिक्षा विभाग के द्वारा प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया स्थानीय कालेजों को स्थानांतरित करने के बाद बची सीटों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसकी अंतिम तिथि 26 अक्टूबर है एवं इसकी 28 अक्टूबर से दो नवंबर तक हर दिन मेरिट लिस्ट लगेगी। प्रत्येक दिन मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यार्थियों को उसी दिन फीस भरनी पड़ेगी।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कालेज में दाखिला प्रक्रिया जारी -शनिवार को राजकीय पीजी कालेज में भी दाखिला प्रक्रिया जारी रही। बड़ी तादाद में विद्यार्थी आवेदन करने के लिए कालेज पहुंचे। इसके बाद 28 अक्तूबर को मेरिट सूची जारी होगी।
विज्ञापन

जाट कालेज प्राचार्य डा. सुरेश कुमार अत्री ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग के आदेशों पर दाखिले कालेज में किए जा रहे है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कालेज में ही दस्तावेजों की जांच होगी। उन्होंने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी और एमएससी व एमए में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को सेल्फ फाइनेंस कोर्सों के लिए कालेज में प्रवेश पाने के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर सुनिश्चित की गई है। लड़कियों से शिक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस मौके पर राजपाल चहल, नरेश राजराणा, डा. सुदेश राविश, डा. कर्मवीर सिंह , डा. राजेश बनवाला, सुरेंद्र बांगड़ अजीत सिंह, प्रोमिला, निधि, प्रवीण, ज्योति, राजेश कुमार, सुखबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed