{"_id":"62acdf67c4494976a1213542","slug":"administration-sought-claims-or-objections-by-june-21-kaithal-news-knl1118650135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने 21 जून तक दावा या आपत्तियां मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने 21 जून तक दावा या आपत्तियां मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। कैथल, गुहला, ढांड, सीवन, कलायत, राजौंद, पूंडरी, खंड की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। आगामी 22 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इससे पहले 21 जून तक दावा या आपत्तियां मांगी गई हैं।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने दी। उन्होंने बताया कि पहली जनवरी-2022 व 16 मई को प्रकाशित अनुपूरक मतदाता सूची के आधार पर सभी खंडों की सभी ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति व जिला परिषद की वार्ड वार वोटर लिस्ट का 15 जून को प्रारंभिक ड्राफ्ट प्रकाशन कर दिया गया है। किसी भी मतदाता को किसी वार्ड, मकान संख्या आदि से संबंधित कोई दावा या आपत्ति है तो वह लिखित रूप से अपनी अर्जी को 21 जून की शाम चार बजे तक संबंधित बीडीपीओ कार्यालय में दर्ज करवा सकता है। इसके बाद 19 जून रविवार को यह दावे आपत्ति नहीं लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के अनुसार 28 जून तक इन दावों एवं आपत्तियों का निपटारा कर दिया जाएगा। इन दावों एवं आपत्तियों के निर्णय के विरुद्ध अपील जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी के समक्ष एक जुलाई तक की जा सकती है, जिसका निपटान अपीलेंट ऑथोरिटी द्वारा 6 जुलाई तक किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जुलाई को किया जाएगा।