{"_id":"679d1464d379025e5b06c5c7","slug":"aditya-sharma-made-his-name-shine-at-the-state-level-kaithal-news-c-245-1-kht1001-127256-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आदित्य शर्मा ने प्रदेश स्तर पर चमकाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आदित्य शर्मा ने प्रदेश स्तर पर चमकाया नाम
विज्ञापन
राजौंद। गुड़गांव में आयोजित 52 वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में आदित्य शर्मा ने जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया। प्रदर्शनी का थीम ''''''''साईस एंड टेक्नोलॉजी फार सूटेबल फ्यूचर'''''''' था। यह प्रदर्शनी एनसीईआरटी विभाग गुड़गांव में 29 व 30 जनवरी को आयोजित की गई। जिसमें पूरे हरियाणा से जिला स्तर पर प्रथम रहे विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता प्रदर्शनी में कक्षा छठी से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने साईस विषय पर आयोजित वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपने मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए। इसका उद्देश्य रहा प्राकृतिक व असमिक प्राकृतिक प्रकोप या दुर्घटना के समय मानव जीवन को सहज, सुरक्षित एवं सुगम्य कैसे बनाया जाए। हरियाणा प्रदेश के कक्षा आठवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने प्राकृतिक प्रकोप या दुर्घटना के समय मानव जीवन को सुरक्षित, सहज बनाने में लिए सहायक उपकरण, मॉडल बनाकर प्रतियोगी प्रदर्शनी में भाग लिया। आदित्य कुमार शर्मा गांव नीमवाला खंड राजौंद के सरकारी स्कूल आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोंगरी में कक्षा आठवीं का छात्र है। छात्र ने खंड राजौंद व जिला कैथल में प्रथम स्थान प्राप्त करने के पश्चात प्रदेशस्तर पर गुड़गांव में आयोजित राज्य स्तरीय साइंस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर जिला कैथल व आरोही मॉडल स्कूल सौगरी का नाम रोशन किया है। यह विद्यार्थी मिशन बुनियाद के तहत सुपर सौ में जाकर अपनी बहन सुमेधा शर्मा की तरह राष्ट्र सेवा व देश सेवा में कार्य करना चाहता है।
इस बारे स्कूल प्रिंसिपल सुनीता आहूजा ने बताया कि उनके स्कूल का विद्यार्थी आदित्य शर्मा बहुत ही लग्नशील व मेहनती हैं वह शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ स्कूल में आयोजित हर प्रकार की प्रतियोगी प्रतिस्पर्धा में बढ़-चढ़कर के भाग लेता रहा है। विद्यार्थी ने स्टेट कॉनसील आफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग हरियाणा गुरुग्राम एनसीईआरटी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में डिजास्टर मैनेजमेंट विषय पर आधिरित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी प्रतियोगिता में मल्टी पर्पज वाइब्रेशन स्टिक बनाई थी। जो रात के समय किसानों को खेत में जाते हुए जहरीले जीव सांप, बिच्छू से सुरक्षा में सहायक होती है। छात्र ने प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल व जिला कैथल का नाम रोशन किया है।अब विद्यार्थी नवम्बर में नेशनल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन करेगा। खंड शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह कश्यप ने विद्यार्थी आदित्य कुमार शर्मा, परिवार, स्कूल मुखिया व स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।