फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Additional buses will be run on local routes for Bhaiya Dooj

Kaithal News: भैया दूज के लिए स्थानीय रूटों पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

Sun, 03 Nov 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Nov 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Additional buses will be run on local routes for Bhaiya Dooj
कैथल। जिलेभर में भैया दूज पर्व को लेकर रविवार को स्थानीय रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए रोडवेज ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रोडवेज प्रबंधन यात्रियों की मांग के अनुसार यह अतिरिक्त बसें चलाएंगे। हालांकि रोडवेज ने बसों के संचालन को लेकर रूट तो निर्धारित नहीं किए हैं लेकिन अधिकारियों अनुसार यात्रियों की संख्या के तहत बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कैथल डिपो में इस समय 192 बसें हैं। इनमें स्थानीय से लंबे रूट वाली कई बसें शामिल हैं। यहां से राजधानी दिल्ली और चंडीगढ़ सहित अन्य जिलों के लिए बसों का संचालन किया जाता है। रोडवेज अधिकारियों ने कहना है कि बसों के रूट महिला यात्रियों की मांग के तहत चलाई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली बसों के रूट में भी किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके अलावा यदि किसी रूट पर यात्रियों की अधिक संख्या है तो बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। संबंधित चालक और परिचालक को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उनको सुबह व देर रात के सभी चक्कर लगाने बारे में हिदायत दी है। कैथल डिपो में करीब 20 बसों को अतिरिक्त रखा गया है।
विज्ञापन


भैया दूज के पर्व पर बसों के रूट में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि महिला यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जरूरत के मुताबिक बसों का संचालन किया जाएगा। चालक और परिचालकों को मांग के अनुसार बसों को संचालन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए करीब 20 बसें अतिरिक्त रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विरेंद्र पाल स्वामी, यातयात प्रबंधक, कैथल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed