फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Action will be taken if the licensee does not deposit the weapon.

Kaithal News: लाइसेंसी असलहा जमा न कराया तो होगी कार्रवाई

Mon, 08 Apr 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 08 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the licensee does not deposit the weapon.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर लाइसेंसी असलहा जमा करवाने के लिए कलायत थाना क्षेत्र में विशेष कार्ययोजना को धरातल पर उतारा गया है। इसके तहत पुलिस जांच अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में डोर टू डोर अभियान चलाकर लाइसेंसी असलहाधारियों से सुरक्षा एवं व्यवस्था की दृष्टि से असलहा जमा करवाने की अपील कर रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी कि यदि न किया तो कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्य में नगर पालिका, जिला परिषद, ब्लॉक समिति, ग्राम सदस्योंं, नंबरदारों व अन्य से सहयोग की अपील की जा रही है। जिला पुलिस कप्तान कुमारी उपासना के निर्देश पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास इस कार्य निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कलायत थाना क्षेत्र में कुल 693 लाइसेंसी असलहाधारी हैं। रविवार तक 70 ने ही अपना असलहा जमा करवाया है। ऐसे मेंं पुलिस प्रशासन को इस कार्य पर विशेष फोकस करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियान : कलायत थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में अमन-चैन को लेकर प्रशासन बेहद चौकस नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से विभिन्न सुरक्षा बलों द्वारा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास के साथ मार्च पास्ट करने का क्रम जारी है।सूची अनुसार असलहाधारियों से साधा जा रहा संपर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारी थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा एवं व्यवस्था की दृष्टि से असलहा जमा करवाना जरूरी है। इसके मद्देनजर सभी असलहाधारियों से सूची अनुसार संपर्क साधा जा रहा है। बकायदा जन संपर्क अभियान चलाकर इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने की अपील पुलिस जांच अधिकारी अपनी टीम के साथ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed