फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Action will be taken if animals are left on the road: DC

पशु सड़क पर छोड़े तो होगी कार्रवाई : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if animals are left on the road: DC
नगर परिषद की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में काम में सुधार के लिए डीसी प्रदीप दहिया ने प्रशासक एवं एसडीएम डॉ. संजय कुमार को निर्देश जारी किए हैं। साथ ही शहर में स्ट्रीट लाइटों की समस्या, बाजारों में अतिक्रमण पर ठोस कार्रवाई की बात कही है। डीसी ने यह भी एलान किया है कि जो भी व्यक्ति शहर में बेसहारा पशुओं को सड़क पर छोड़ते हुए पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार मीडिया से बातचीत में डीसी प्रदीप दहिया ने शहर और गांवों की समस्याओं को जाना और कहा कि एक-एक प्वाइंट पर काम करके अगली बार मीडिया के सामने रखा जाएगा। अमर उजाला द्वारा उठाए गए नगर परिषद में प्रॉपर्टी टैक्स शाखा की कार्यप्रणाली में सुधार के मुद्दे पर एसडीएम डॉ. संजय कुमार को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि यहां लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने सहित सड़कों पर स्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी डॉ. संजय कुमार को निर्देश जारी किए। इन जनसमस्याओं के कारण लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

डीसी ने साथ ही शहर की सड़कों पर बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात के लिए नंदीशाला में जगह बढ़ाने और वहां सुविधाएं देने की बात कही। साथ ही कहा कि कोई भी बाहर का व्यक्ति शहर में पशु छोड़ता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने पिछले दो माह में डीग और हरिपुरा-गुहणा जैसे गांवों से करवाई गई पानी की निकासी, कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए बनाए जा रहे 100 बेड के अस्थायी अस्पताल, कलायत में बन रही एनटीपीसीआर लैब की जानकारी दी। साथ ही कहा कि जनसमस्याओं के ध्यान में आते ही उनका समाधान करवाया जा रहा है।
लघु सचिवालय के निकट स्थित ईवीएम वेयर हाउस में मीडिया से बातचीत में डीसी ने सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम परिवार पहचान पत्र के तहत करवाए जा रहे जाति और आय के सत्यापन, लाल डोरे के तहत भूमि की रजिस्ट्री करने सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। मीडिया के माध्यम से उठाई गई जनसमस्याओं पर डीसी ने एसडीएम संजय कुमार समेत कई को निर्देश जारी किए।

रेडक्रॉस के लिए भवन होगा तैयार
डीसी ने यह भी बताया कि जल्द ही करनाल रोड पर रेडक्रॉस के लिए आवश्यक भवन बनाया जाएगा। जिसमें जनसहयोग और मीडिया का सहयोग अहम रहेगा। उन्होंने कहा कि जवाहर पार्क हो या चिल्ड्रन, ट्रैफिक पार्क हो या चिल्ड्रन पार्क, सभी का बेहतर ढंग से रखरखाव किया जाएगा। डीसी ने यह भी कहा कि सरकारी अस्पताल में अभिभावकों व डॉक्टर के बीच हुई घटना की जांच की जा रही है जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, उसे अमल में लाया जाएगा। वहीं, चिकित्सीय स्टाफ द्वारा मामूली बातों पर सीधी पुलिस थाने में लोगों की शिकायत देने के सवाल पर डीसी ने कहा कि एक व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि आवश्यक जांच उपरांत ही मामला पुलिस को भेजा जा सकेगा। उनके साथ एसपी लोकेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने अंबाला रोड से खुराना रोड तक सड़क, गांव रोहेड़ियां की बस अड्डे तक सड़क सहित खराब सड़कों के जल्द निर्माण का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed