फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Action will be taken against schools that do not give review for recognition

Kaithal News: मान्यता के लिए रिव्यू नहीं देने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

Mon, 01 Apr 2024 08:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Apr 2024 08:26 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against schools that do not give review for recognition
कैथल। शिक्षा निदेशालय ने प्राइवेट स्कूल संचालकों से दस साल पुरानी मान्यता को लेकर रिव्यू मांगे थे। इसके लिए 31 मार्च तक का समय निर्धारित किया था। अभी तक महज 10 प्राइवेट स्कूल संचालकों ने ही मान्यता को लेकर रिव्यू दिया है। जिन स्कूल संचालकों ने रिव्यू नहीं दिया है अब शिक्षा विभाग उन पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने जिले में 27 गैर मान्यता प्राप्त स्कूल संचालकों नोटिस भेजे थे। जिले में लगभग 30 स्कूल ऐसे हैं, जो 10 वर्ष से अधिक पुराने हैं। इनमें से महज दस स्कूल संचालक ने रिव्यू करवाया है। नियम के अनुसार दस साल पूर्व स्थायी मान्यता लेने वाले सभी निजी स्कूलों को दोबारा मान्यता लेनी होगी। यही कारण है कि जिला शिक्षा विभाग ने सभी दस साल पुराने निजी स्कूलों को मान्यता का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए थे। 31 मार्च तक रिव्यू करने का समय निर्धारित किया था। लेकिन अब तक 10 स्कूल संचालकों ने ही रिव्यू करवाया है।
विज्ञापन


जिले से 10 प्राइवेट स्कूल संचालकों की तरफ से मान्यता को लेकर रिव्यू भेजा है। शेष स्कूलों की जांच की जाएगी। इसके बाद इन स्कूलों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -डाॅ. विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed