फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Action by Ambala ACP: SI posted in Kaithal Police arrested, accused of bribery and molestation of female

अंबाला ACP की कार्रवाई: कैथल पुलिस में तैनात SI को किया गिरफ्तार, रिश्वत व महिला वकील के साथ छेड़छाड़ के आरोप

Thu, 10 Apr 2025 09:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 10 Apr 2025 09:39 AM IST
सार

एसीबी ने काफी मशक्कत के बाद सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह को एक टेम्पो के नीचे छिपा हुआ गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी इंस्पेक्टर संदीप अत्री की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई ने विभाग के भीतर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Action by Ambala ACP: SI posted in Kaithal Police arrested, accused of bribery and molestation of female
आरोपी सब इंस्पेक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला ने बुधवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कैथल पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह को रिश्वत मांगने और महिला वकील के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी मनवीर सिंह वर्तमान में इकोनॉमिक सेल में नियुक्त था। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


यह मामला राजौंद थाने से जुड़ा है, जहां राजौंद के एक व्यक्ति की ओर से शिकायतकर्ता पिता के खिलाफ प्लॉट बेचने को लेकर धोखाधड़ी मामला दर्ज करवाया था, जिसकी जांच इकनॉमिक सेल में तैनात आरोपी सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह कर रहा था। इस केस में सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह ने शिकायतकर्ता का नाम केस से हटाने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता की विधवा बेटी जो पेशे से वकील है, उसने जब रिश्वत देने से इंकार किया तो आरोपी ने उसकी छोटी बहन को भी केस में फंसाने की धमकी दी। साथ ही आरोपी ने महिला वकील से अभद्रता और अश्लील हरकतें भी कीं।
विज्ञापन


महिला वकील ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के पुराने सहयोगी रविंद्र जंगी के माध्यम से एसीबी टीम से की। शिकायत के आधार पर एक रेडिंग पार्टी तैयार की गई। योजना के अनुसार आरोपी को पैसे देने के बहाने नागरिक अस्पताल के पास बुलाया गया। महिला की सतर्कता के चलते मुलाकात अस्पताल की कैंटीन के पास तय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि आरोपी गाड़ी से नहीं उतरा और वकील को गाड़ी के पास बुलाकर न केवल छेड़छाड़ की, बल्कि उसे होटल चलने का दबाव भी बनाया। जब महिला ने इशारों में विजिलेंस टीम से मदद मांगी, तो मनवीर को खतरे की आहट लगी और वह गाड़ी भगाकर फरार हो गया। थोड़ी देर तक इधर-उधर घूमने के बाद वह अपने घर पहुंचा।

लेकिन पहले से सतर्क विजिलेंस टीम ने उसके घर को घेर लिया। जैसे ही मनवीर को इसका पता चला, उसने घर की लाइटें बंद कर दीं और पड़ोसियों की छतों से भागने की कोशिश की। इस दौरान घरवालों ने भी टीम को रोकने की कोशिश की, जिससे कुछ अधिकारियों के कपड़े फट गए और उन्हें हल्की चोटें भी आईं।

काफी मशक्कत के बाद आरोपी को किया गिफतार
एसीबी ने काफी मशक्कत के बाद सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह को एक टेम्पो के नीचे छिपा हुआ गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी इंस्पेक्टर संदीप अत्री की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई ने विभाग के भीतर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी गुहला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामपाल को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था। लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों से हरियाणा पुलिस विभाग पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, विजिलेंस इंस्पेक्टर संदीप अत्री ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार और छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed