{"_id":"69ff819128724eaf220b24d4","slug":"accused-rajat-arrested-in-mobile-shop-firing-case-kaithal-news-c-245-1-kht1012-149124-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मोबाइल दुकान पर फायरिंग मामले में आरोपी रजत काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मोबाइल दुकान पर फायरिंग मामले में आरोपी रजत काबू
Sun, 10 May 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 10 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। चीका स्थित एक मोबाइल दुकान पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने कीर्ति नगर, कुरुक्षेत्र निवासी आरोपी रजत को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी सुनील कुमार के निर्देशन में एसआई पारस की टीम ने की।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि चार अप्रैल की शाम करीब छह बजे चानना रोड स्थित गिल मोबाइल दुकान पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की थी। दोनों हमलावरों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे और वारदात के बाद मौके से भाग गए थे। चीका थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी रजत पर हरियाणा पुलिस की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पूछताछ के बाद उसे दोबारा न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
रिमांड में कबूली वारदात : मोबाइल दुकान फायरिंग मामले में गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त किए। इसके बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि वारदात के दौरान फायरिंग उसी ने की थी।
एसडीयू टीम पर फायरिंग का भी आरोपी
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि आरोपी रजत ने 14 अप्रैल की रात स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम पर भी फायरिंग की थी। इसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई और मुठभेड़ में पुलिस ने उसे काबू कर लिया था, जिसमें उसकी टांग में गोली लगी थी। इस मामले में थाना ढांड में दर्ज प्राथमिकी के तहत वह जिला जेल में बंद था।