फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of theft in grain market arrested

Kaithal News: अनाज मंडी में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft in grain market arrested
कैथल। कलायत क्षेत्र में अनाज मंडी से गल्ले में रखे पैसे चोरी करने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर पांच, कलायत निवासी अजीत उर्फ जीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद के अनुसार गांव कौलेखां निवासी रामफल उर्फ लाली, जो अनाज मंडी में चौकीदार है, ने शिकायत दी थी कि 26/27 अप्रैल की रात वह गेट नंबर तीन पर पहरेदारी करने के बाद जब वापस मंडी स्थित पीर स्थल के पास पहुंचा तो उसने दुकान के अंदर युवक को गल्ले से पैसे निकालने का प्रयास करते देखा। शोर मचाया तो आरोपी भागने लगा, लेकिन चौकीदार किशनलाल उर्फ लाला और सुनील ने उसे पकड़ लिया। थाना कलायत में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन



सीवन में गेहूं चोरी करने में भजना गिरफ्तार
कैथल। सीवन क्षेत्र से गेहूं चोरी करने के मामले में पुलिस ने गांव पहाड़पुर निवासी भजना उर्फ भजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव जनेदपुर निवासी जगीर सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार 27 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी उनके पशुओं के बाड़े से गेहूं का कट्टा चोरी करते हुए दिखाई दिया। इस संबंध में थाना सीवन में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया और उसके कब्जे से चोरीशुदा गेहूं का एक कट्टा बरामद किया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed