{"_id":"65231735b2868da194087a29","slug":"accused-of-stealing-bbu-equipment-from-tower-caught-kaithal-news-c-18-1-knl1025-236861-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टावर से बीबीयू उपकरण चोरी का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टावर से बीबीयू उपकरण चोरी का आरोपी पकड़ा
Mon, 09 Oct 2023 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
कैथल। टावर से बीबीयू उपकरण चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच करते हुए स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एचसी शमशेर सिंह की टीम ने आरोपी आरीफ मोहम्मद निवासी बहादुरपुर जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया आरएस सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर दालमवाला जिला जींद निवासी रणबीर सिंह की शिकायत अनुसार गांव टीक में लगे इंडस कंपनी के मोबाइल टावर से 28 जुलाई की सुबह करीब 4/5 बजे अज्ञात व्यक्ति बीबीयू उपकरण चोरी करके ले गए। इस बारे में थाना सदर में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए हैं। आरोपी आरीफ मोहम्मद अलवर में कबाड़ी की दुकान करता है, जिसने उक्त चोरीशुदा संपत्ति खरीदी थी।