फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of shooting woman arrested

Kaithal News: महिला को गोली मारने का आरोपी काबू

Sat, 19 Oct 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 19 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of shooting woman arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने शहर के मलिक नगर में महिला को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस की जांच में आरोपी ने कबूल किया है कि महिला को मारने के लिए उसने तीन युवकों को डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय किया था। गौरतलब है कि महिला ने हमले के बाद अपने पति के खिलाफ आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी ने यह भी कबूल किया है कि उसका पीड़िता की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग था। हालांकि अब उनके बीच आपसी मतभेद चल रहे हैं। इस बारे में महिला को पता था। उनकी इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। जो उसे फंसाने व जान से मारने की धमकी देती थी। इसी वजह से उसने महिला की हत्या करने के लिए डेढ़ लाख रुपये सुपारी दी थी। इसके बाद तीनों युवकों ने उसने हमला करवाया था।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला हिसार के एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दी थी कि वह मलिक नगर कैथल में किराए पर रह रही थी। उसकी एक बेटी व दो बेटे हैं। करीब 12 साल से अपने पति के साथ विवाद के कारण वह बेटी के साथ अलग रहती है। उसका उसके पति के साथ जमीनी विवाद है और उसका पति उस जमीन को बेचना चाहता है। जिस पर उसने कोर्ट से स्टे ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 10 अक्तूबर को सुबह नौ बजे वह अपने घर से निकली को गली के मोड़ पर एक बाइक पर आए तीन युवकों ने पिस्टल से उसके ऊपर जान से मारने की नियत से फायर किए। जो गोली उसके कंधे में लगी तथा तीनों युवक फरार हो गए। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार उसके पति व अन्य ने जमीनी विवाद कारण उस पर हमला करवाया है। थाना शहर में यह केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला दूसरा निकला।


यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एसआई मुकेश कुमार की टीम ने हिसार निवासी आरोपी रोहित को हिसार से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, रोहित ने महिला की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग की बात स्वीकारी है जबकि पति पर लगाए महिला के आरोप निराधार पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी रोहित को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए 20 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed