फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of misdemeanor drinking narcotics, case filed against two

नशीला पदार्थ पिला दुष्कर्म का आरोप, दो पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused of misdemeanor drinking narcotics, case filed against two
कैथल। नाबालिग लड़की ने युवक और उसके दोस्त पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की का यह भी आरोप है कि उसे करनाल के निसिंग बस अड्डे पर पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर बेसुध कर दिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि आरोपी साहिल का उसकी कालोनी में अपनी बुआ के पास आना-जाना था। आरोपी की बुआ झाड़-फूंक का का कार्य करती है। उसकी मौसी वहां झाड़-फूंक करवा रही थी। इसी वजह से उसका भी वहां आना-जाना था। इस बीच आरोपी से उसकी जान-पहचान हो गई। गत एक मई को जब वह अपनी बुआ के पास नीलोखेड़ी जाने लगी तो आरोपी ने फोन कर उसे निसिंग बस अड्डा पर उतरने की बात कही। वह वहां उतर गई।
विज्ञापन

लड़की का कहना है कि आरोपी वहां अपने दोस्त कालू के साथ आया था। वहां पर कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। इस कारण वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी उसे अपने गांव डाचर ले गया। वहां उसे बंधक बनाकर रखते हुए दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे प्रताड़ित भी किया। उसने शोर मचाया तो उसका मुंह दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर उसे वायरल करने की धमकी दी। वह किसी तरह उसके चंगुल से निकली और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। महिला थाना से एएसआइ सुदेश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed