{"_id":"679a83498ad1653aad083c93","slug":"accused-of-fraud-with-bank-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-570361-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बैंक के साथ धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बैंक के साथ धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 30 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने बैंक से लाखों रुपये की धोखाधड़ी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना चीका पुलिस के एसआई विक्रम सिंह की टीम ने जांच करते हुए हरगोबिंदपुर बस्ती जिला संगरूर पंजाब निवासी ओरापी मनिंद्र सिंह को काबू किया है।
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक चीका बैंक के मैनेजर नवीन मोर की शिकायत के अनुसार मनिंद्र सिंह एक अप्रैल 2018 से 29 अक्तूबर 2019 तक चीका ब्रांच में मैनेजर रहा है। उसने फर्जी तरीके से गौरव मल्होत्रा को चार लाख और विद्या सागर को पांच लाख रुपये का ऋण दिया था। यह ऋण जनवरी 2019 में दिया गया था, जिसे आरोपियों ने भरा ही नहीं। रकम को तीनों ने बांट लिया था। अधिकारियों ने तत्कालीन मैनेजर को नौकरी से हटा दिया गया था। थाना चीका में यह केस दर्ज कराया गया था। मामले में दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। आरोपी मनिंद्र सिंह को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद