{"_id":"656a37b3d64db91927090785","slug":"accused-of-cheating-worth-lakhs-taken-on-remand-for-two-days-kaithal-news-c-18-1-knl1004-275119-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो दिन के रिमांड पर लिए लाखों की ठगी के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो दिन के रिमांड पर लिए लाखों की ठगी के आरोपी
Sat, 02 Dec 2023 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चंद्र नगर लुधियाना पंजाब निवासी चिराग कपूर को काबू कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव भूसला निवासी अवतार सिंह की शिकायत के अनुसार वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए वह एक दिन लुधियाना निवासी चिराग कपूर के संपर्क में आया। चिराग ने झांसा देकर उससे कहा कि वह उसे भी विदेश भिजवा देगा और वहां रोजगार भी दिलवा देगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने वर्ष 2020 में आरोपी को पहले 75 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद अलग-अलग समय में कुल छह लाख 75 हजार रुपये की राशि दे दी, लेकिन आरोपी ने उसे विदेश नहीं भिजवाया।
अवतार सिंह ने बताया कि जब उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में थाना चीका में मामला दर्ज था। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।