फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of attacking wife arrested

Kaithal News: पत्नी पर हमला करने का आरोपी काबू

Mon, 01 Apr 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking wife arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका क्षेत्र के एक गांव में पत्नी पर कातिलाना हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति संजय को काबू कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बेटे के अनुसार उसका पिता संजय उसकी मां पर शक करता है। वह न तो खुद कोई काम करता है और न ही शक के कारण उसकी मां को काम करने देता है। इसी शक करने के कारण उसके पिता संजय द्वारा पहले भी उसकी मां के साथ कई बार लड़ाई झगड़ा किया।

बेटे ने बताया कि 27 मार्च को रात करीब डेढ़ बजे वह, उसका पिता और उसकी मां एक कमरे में सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। इस दौरान उसके पिता ने उससे पानी मांगा। उसकी दादी पानी लेकर आई उसके पिता ने पानी लेने से मना कर दिया और कहा कि वह उसके हाथ का पानी लेगा। उसके पिता की कई दिन पहले से उसकी मां को मारने की नीयत थी। इसी कारण वह उसके पास सो रहा था।
विज्ञापन


उसके पिता ने उसे पानी के बहाने बाहर भेज दिया। जब वह कमरे से बाहर गया तो उसी समय उसके पिता ने उसकी मां को कमरे में अकेला पाकर उसकी मां को जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। कुल्हाड़ी उसकी मां के सिर व आंख पर लगी। परिवार ने मिलकर बड़ी मुश्किल से उसकी मां को उसके पिता से बचाया। घरवालों का शोर सुनकर उसका पिता कुल्हाड़ी के साथ घर से भाग गया और कह कर गया कि अगर बच गई तो फिर मौका मिलते ही जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल महिला इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ दाखिल है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। दूसरी ओर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed