फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused involved in attack conspiracy arrested

Kaithal News: हमले के षड्यंत्र में शामिल आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2023 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Accused involved in attack conspiracy arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीएवी कॉलोनी में रात के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जिला रोहतक के गांव काहानोर निवासी राज कपूर को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल महिला और दो अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही

गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों आरोपी फिलहाल जेल में हैं। षड्यंत्र में शामिल आरोपी राज कपूर पर वारदात के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नानकपुरी कॉलोनी कैथल निवासी नारायण दास की शिकायत के अनुसार उसका लड़का खेमचंद अपने बच्चों के साथ डीएवी कॉलोनी खुराना रोड पर रहता है। खेमचंद की शादी आठ-नौ साल पहले पानीपत निवासी पूजा से हुई थी। उसका भतीजा टेकचंद 28 अक्तूबर को डीएवी कॉलोनी से उसके पास आया और बताया कि किसी ने तेजधार हथियार से खेमचंद के शरीर, गले, सिर व चेहरे पर काफी चोटें मारी हैं। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


इस पर वह डीएवी कॉलोनी पहुंचा और बेटे खेमचंद के पड़ोस में गौरव के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। उसमें दिखाई दिया कि रात को पूजा ने अपने घर का मुख्य दरवाजा खोलकर किसी को फोन किया। इसके बाद फोन को दरवाजे के कोने पर रखकर गली में दूसरी तरफ चली गई। कुछ देर बाद एक युवक पैदल अपने मुंह पर रुमाल बांधे गली से आया और दरवाजे पर खड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पूजा के रखे हुए मोबाइल को उठाकर मकान के अंदर चला गया। उस युवक ने खेमचंद पर तेज हथियार से हमला किया और 23:43 बजे घर से निकलकर पैदल चला गया। आरोपी युवक के घर से जाने के बाद पूजा अपने घर न जाकर पड़ोस के दरवाजे खटखटा कर जोर से चिल्लाने लगी कि उसके घर में कोई व्यक्ति घुस गया है।

लोग इस बात को सुनकर खेमचंद के घर पर पहुंचे। खेमचंद बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद उसने और परिवार के सदस्यों ने पूजा इस बाबत पूछताछ की। इस पर पूजा ने बताया कि उसकी काहानोर जिला रोहतक निवासी सागर और गोलू के साथ जान-पहचान है। उसने सागर व गोलू के साथ मिलकर पति खेमचंद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई ताकि वे भविष्य में आपस में बिना किसी डर के मिल सकें। शिकायत के अनुसार पूजा ने सागर व गोलू के कहने पर साजिश के तहत पति के खाने में नींद की गोली मिलाई और आरोपी सागर व गोलू को बुलाया। अपना फोन गेट के बाहर रख दिया, जिससे गोलू व सागर फोन करके उसके घर का पता लगा सकें।


इसके बाद सागर बाइक लेकर छुपकर खड़ा हो गया। गोलू ने पैदल आकर घर में प्रवेश किया और खेमचंद पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस बारे में जानलेवा हमला करने के आरोप में थाना शहर में मामला दर्ज किया था। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में महिला आरोपी पूजा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी राज कपूर भी इस आपराधिक षड्यंत्र में शामिल था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed