फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused in suicide case surrenders in court

Kaithal News: आत्महत्या प्रकरण में आरोपी का कोर्ट में आत्मसमर्पण

Sat, 20 Dec 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 20 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Accused in suicide case surrenders in court
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में लगातार दबिश के चलते पाई गेट, पूंडरी निवासी राजेश कुमार ने वीरवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने दी।

उन्होंने बताया कि बरसाना निवासी विशाल की दी गई शिकायत में बताया गया था कि उसकी 28 वर्षीय बहन सुनैना, जो ग्रेजुएशन कर चुकी थी और नौकरी की तैयारी कर रही थी, पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। सुनैना की मित्र सांची, जो आरोपी राजेश की चचेरी बहन है, के माध्यम से उसका संपर्क राजेश से हुआ। आरोप है कि राजेश ने सुनैना पर शादी के लिए दबाव डालना, बार-बार फोन करना, तथा फोटो और मैसेज वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग जैसी हरकतें कीं। परिवारजन ने इस बारे में राजेश के परिवार को भी अवगत करवाया था, जिन्होंने ऐसी हरकतें दोबारा न करने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद राजेश के लगातार
विज्ञापन


परेशान किए जाने से सुनैना गहरे तनाव में आ गई और कई बार आत्महत्या करने की बात कहने लगी। एक सितंबर को जहर खाने से उसकी हालत बिगड़ने पर पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे शाह अस्पताल, कैथल रेफर किया गया। रात लगभग 9:30 बजे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बाद में परिवार को सुनैना का सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी मानसिक परेशानी और मजबूरी का उल्लेख किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि राजेश द्वारा लगातार परेशान और ब्लैकमेल करने के कारण ही सुनैना ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस संबंध में थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में आरोपी को पनाह देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अदालत में आत्मसमर्पण के बाद स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एसआई धर्म सिंह ने राजेश को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed